गौरीगंज, नवम्बर 25 -- अमेठी। यातायात जागरूकता माह के 25वें दिन मंगलवार को पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देकर नियमों का पालन करने की अपील की। टीएसआई शोभनाथ राम के नेतृत्व में यातायात पुलिस कर्मियों ने गौरीगंज में यातायात का नियमों का पालन करने व हेलमेट लगाकर दुपहिया वाहन चलाने वाले चालकों को माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं हेलमेट न पहने मिले चालकों को सुरक्षा के लिए हेलमेट अवश्यक पहनने के लिए जागरूक किया गया। बाइक सवारों को बताया गया कि हेलमेट लगाकर हम अपने जीवन को सुरक्षित कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...