रामपुर, जनवरी 10 -- उप परिवहन आयुक्त बरेली परिक्षेत्र केपी गुप्ता और आरटीओ प्रवर्तन मुरादाबाद की ओर से शहर में नो हेलमेट नो फ्यूल, प्रेशर हॉर्न, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप के संबंध अभियान चलाया गया, जिसमें टीम ने जनपद के सात पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंचे वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व के बारे में बताया और उनको जागरूक भी किया। नो हेलमेट अभियान में 155 दो पहिया वाहन चालकों के चालान भी किए गए। सभी पेट्रोल पंपों संचालकों को सख्ती से निर्देशित किया कि बिना हेलमेट लगाए आने वाले दो पहिया चालकों को पेट्रोल बिक्री नहीं करें। इस अभियान के दौरान एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव, यात्री कर अधिकारी होरीलाल वर्मा आदि मौजूद रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...