लोहरदगा, जनवरी 3 -- लोहरदगा, संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर लोहरदगा जिले में अनोखे अंदाज़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हेलमेट पहनकर वाहन चला रहे लोगों का गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया, जबकि हेलमेट नहीं पहनने वालों को फूलों की माला पहनाई गयी, हिदायत, सलाह दी गई कि वे आगे से यातायात नियमों का पालन करें। बरवाटोली चौक, बीएस कॉलेज के पास तथा समाहरणालय चौक के पास अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व, सुरक्षित ड्राइविंग एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक, रोड इंजीनियरिंग एनालिटिक्स तथा सड़क सुरक्षा के सदस्य भी मौके पर मौजूद थे। जिला परिवहन पदाधिकारी ने आम लोगों से अपील की कि वे अपनी जान की सुरक्षा के लिए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.