मुरादाबाद, जनवरी 9 -- मुरादाबाद। हादसे रोकने के लिए और हेलमेट की आदत डलवाने के लिए प्रशासन ने सुध ली है। हिन्दुस्तान ने हेलमेट का फरमान सिर्फ कागजों तक एक पड़ताल में हकीकत की पोल खोली तो इसके बाद अधिकारी सक्रिय हुए। अब सख्ती होगी और छापेमारी भी की जाएगी। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आपूर्ति विभाग, परिवहन और पंप स्वामियों की बैठक कर रणनीति बनाई गई। बैठक में तय किया गया कि सभी पंप स्वामी नो हेलमेट नो फ्यूल मुहिम को आगे बढ़ाएंगे। जिलापूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप संचालक इस नियम का कड़ाई से पालन करवाएंगे। 17 जनवरी तक विशेष अभियान चलेगा। इस अभियान में सभी पेट्रोल पंप वाले अपने पंप पर जागरूकता के होर्डिंग भी लगाएंगे। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आनंद निर्मल समेत आईओसी के सेल्स ऑफीसर सुधांशु के बीच जिला आपूर्ति अधिका...