बोकारो, फरवरी 9 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चास नगर निगम के महापौर प्रत्याशी साधु शरण गोप ने चुनाव प्रचार के पहले दिन हेलमेट जुलूस निकाली। जुलूस बांध गौड़ा साइट से निकलकर पूरे निगम क्षेत्र में भ्रमण किया। भवानी पुर साइट में विस्थापित चौक पर संबोधित करते हुए साधु शरण गोप ने कहा कि चास बाजार गुणवत्ता के सामान बिक्री के लिए जाना जाता है। क्वालिटी के मेयर चुनने में धोखा नहीं खाएंगे। क्योंकि चास के मतदाता जानते हैं कि जैसा मेयर होगा, वैसा ही शहर बनेगा। मतदाता सचेत हैं। शहर और उसके विकास को बर्बाद नहीं होने देंगे । उन्होंने कहा है कि मतदाताओं को जरूरत है फ्री इंटरनेट, ट्रांसपोर्ट नगर एवं फ्लाई ओवर बनाकर जाम से मुक्ति, कॉलोनी के भीतर चार पहिया के लिए वन वे ट्राफ़िक व्यवस्था, पुनर्वास क्षेत्र - गांव होल्डिंग टैक्स मुक्त, समुचित पानी बिजली , चास थाना को...