अंबेडकर नगर, जनवरी 9 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के नौवें दिन चेकिंग अभियान चला। इसमें 89 का हेलमेट अभियोग में चालान हुआ। एआरटीओ सत्येंद्र यादव की अगुवाई में चला। शुक्रवार को चले चेकिंग अभियान में परिवहन निगम की बसों की जांच हुई। जांच में वाइपर, इंटीकेटर, बैक लाइट, हेड लाइट, खिड़की एवं दरवाजों में लगे हुए शीशे की हुई। साथ ही वाहनों के मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर, सायरन, प्रेशर हॉर्न एवं शीशों पर लगी काली फिल्म की भी चेकिंग हुई। वहीं नो हेलमेट-नो पेट्रोल के सम्बन्ध में नगर क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर चेकिंग हुई। इस दौरान पेट्रोल पंपों पर जो भी मोटर साइकिल चालक बिना हेलमेट के वाहन का संचालन करते मिले उनके खिलाफ प्रवर्तन की कार्यवाही की गई। इसमें नो हेलमेट के अभियोग में 89 वाहनों का चालान किया गया। पेट्रोल पंप संचालकों को...