सोनभद्र, फरवरी 2 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा पुलिस ने बीते 16 नवम्बर को दुर्गामंदिर डिबुलगंज के निकट पकड़े गये एक महिला समेत दो आरोपियों के पास से बरामद 5.56 ग्राम और 5.46 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले फरार आरोपी दीपक भारती पुत्र गुलाब भारती निवासी डिबुलगंज के खिलाफ सोमवार को न्यायालय के आदेश पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर बीएनएसएस की धारा 84 के तहत कार्रवाई की है। चौकी इंचार्ज रेनुसागर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 15 दिन के भीतर पेश न होने पर कुर्की की धारा 85 के तहत कार्रवाई सुनिश्चित होगी। पुलिस की हेरोइन बाजों के खिलाफ की गयी कार्रवाई से आम जनता जहां राहत की सांस ली है वहीं हेरोइन बाजों में हड़कम्प मच गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...