गढ़वा, जनवरी 22 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त कार्रवाई में कुल 3.73 ग्राम हेरोइन और एक डिजिटल वजन मशीन बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में एक कुख्यात अपराधी भी शामिल है। उसका आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। गुरुवार को सदर थाना में प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ नीरज कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि रमेश पासवान उर्फ कैलाश उर्फ कैल वर्तमान में हेरोइन का अवैध कारोबार कर रहा है। वह जिला मुख्यालय के नगवां का रहने वाला है। वह पहले भी जेल जा चुका है। सूचना के अनुसार वह जितेंद्र उर्फ जितु नामक व्यक्ति से हेरोइन खरीदकर स्थानीय युवकों को बेच रहा था। यह भी बताया गया कि उसके घर से कुछ य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.