गढ़वा, अप्रैल 9 -- गढ़वा, कोर्ट प्रतिनिधि। प्रधान जिला जज नलिन कुमार की अदालत ने नशीला पदार्थ हेरोइन, गांजा, अफ़ीम की तस्करी करने वाली सदर थाना अंतर्गत टंडवा निवासी महिला अभियुक्त रूबी देवी को दोषी पाते 8 वर्ष का सश्रम कारावास और एक लाख रुपया का आर्थिक दंड कि सजा सुनाई है। घटना 21अगस्त 2022 की है। सदर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार ने प्राथमिक दर्ज करते आरोप लगाया था कि घटना के दिन 4 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि टंडवा छठ घाट के पास स्टूडेंट क्लब के निकट रूबी देवी नाम की महिला हिरोइन, गांजा, अफीम की खरीद बिक्री कर रही है। उससे शहर के नवयुवकों की जिंदगी बर्बाद हो रही है। तत्काल पुलिस कार्रवाई करते हुए घेराबंदी का छठ घाट पुरानी बाजार से महिला अभियुक्त रूबी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। उसके पास से लगभग डेढ़ लाख रुपया नगद और हेरोइन जैसे नशील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.