सोनभद्र, फरवरी 19 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा पुलिस गुरुवार को रेहटा ग्राम के बाशिंदों के बीच पहुंची और उनसे क्षेत्र में हेरोइन-गांजा के अवैध व्यापार पर प्रभावी अंकुश के लिए मदद मांगी। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने कहा कि नशे से एक व्यक्ति का नही पूरे परिवार और समाज पर बेहद गम्भीर दुष्प्रभाव पड़ता है। इसकी बिक्री की गोपनीय सूचना मिलने पर जहां पुलिस नशे का कारोबार करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई कर सकती है वहीं ग्रामीण जागरूक लोगों का ग्रुप बना कर हेरोइन-गांजा की बिक्री का गांधीगिरी से सामाजिक विरोध भी कर सकते है जिससे इसकी चपेट में आने से युवकों को रोका जा सकता है। इससे पूर्व उन्होने होली व रमजान पर आपस में मिलजुल कर रहने की अपील करते हुए कहा कि सामाजिक सदभाव से ही समाज की उन्नति संभव हो सकती है। इस मौके पर तमाम जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मह...