मुजफ्फरपुर, मई 21 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। एक मई को नशीले पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार हुए मीनापुर प्रखंड कार्यालय के लिपित प्रशांत कुमार को डीएम ने निलंबित कर दिया है। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने उसके निलंबन का आदेश बुधवार को जारी किया। आदेश जारी करने के साथ ही डीएम ने कहा है कि सरकारी सेवक के तौर पर इस तरह की गैर कानूनी गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मीनापुर प्रखंड कार्यालय कर्मी प्रशांत को वैशाली पुलिस ने महुआ इलाके से हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने उसके खिलाफ महुआ थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उसकी गिरफ्तारी और एफआईआर दर्ज होने के बाद विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी। पुलिस ने उक्त कर्मी के गिरफ्तारी की सूचना संबंधित अधिकारी को दी थी। डीएम ने अपने आदेश में बताया है कि एनड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.