बक्सर, दिसम्बर 25 -- कार्रवाई आसम से डिलेवरी देने जा रहा था सिमरी, पश्चिमी गुमटी पर पुलिस ने दबोचा तस्कर के निशानदेही पर सिमरी सहित अन्य जगहों पर पुलिस कर रही छापेमारी फोटो संख्या- 17, कैप्सन- गुरुवार को हेरोइन के साथ गिरफ्तार युवक को ले जाते पुलिसकर्मी। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गुमटी के समीप गुरुवार की दोपहर पुलिस ने छापेमारी कर हेरोइन के साथ आसाम के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की निशानदेही पर पुलिस ने सिमरी में छापेमारी कर हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस सिमरी सहित अन्य इलाके में छापेमारी कर रही है। छापेमारी में पुलिस ने कुल 480 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। बरामद हेरोइन की कुल कीमत 17 लाख रुपया आंकी गई है। पुलिस हेरोइन तस्करों के पूरे नेटवर्क को खंगालने में लगी हुई है। प...