हाजीपुर, फरवरी 21 -- जंदाहा । संवाद सूत्र जंदाहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अरनिया गांव में शनिवार को छापेमारी की। वार्ड नंबर 14 स्थित एक घर से 34 छोटी-छोटी डिबरी से नशीला पदार्थ हेरोइन कोटा बरामद किया गया। इस मौके पर पुलिस ने नगद 1 लाख 96 हजार 340 रुपए सहित एक महिला एवं तीन पुरुष कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद नशीला पदार्थ हेरोइन कोटा का वजन 13 ग्राम 72 मिलीग्राम बताया गया है। बरामद हीरोइन कोटा एवं नगदी को जप्त किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर महिला सहित चार गिरफ्तार कारोबारियों को पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। इस मामले में जंदाहा थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने दर्ज प्राथमिकी में समस्तीपुर जिले के हलई थाना के जोरपुरा निवासी अशोक राय के पुत्र रवि कुमार, जंदाहा थाना के अरनिया निवासी कमल किश...