नोएडा, फरवरी 4 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। राया हेरीटेज सिटी की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को बुधवार को ध्वस्त कराया गया। यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) टीम ने लगभग 25 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त कराया, जिसकी अनुमित कीमत 1000 करोड़ आंकी गई है। यीडा सीईओ आरके सिंह ने बताया कि मथुरा में राया अर्बन सेंटर और हेरीटेज की यह भूमि गांव पिपरौली खादर, अरूवा खादर एवं पानी गांव खादर की है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1000 करोड़ रुपये आंकी गई है। भूमि पर निर्माणाधीन अवैध होटल एवं ढाबों खोले जा रहे थे। साथ ही यमुना नदी के किनारे लगभग दो हेक्टेयर क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। बताया कि हेरिटेज सिटी के अरवा खादर एवं ग्राम पिपरौली खादर में आ रही है। यहां दो बड़ी अवैध कालोनियां निर्मित की जा रही थी, जिन्हें ध्वस्त करा दिया गया है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.