कोडरमा, जून 25 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। हेरिटेज पब्लिक स्कूल में मंगलवार को रेड डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पीजी से यूकेजी तक के नन्हे-मून्ने बच्चे रेड डे को बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों को लाल रंग के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है, जहां उन्हें यह बताया गया कि लाल रंग प्यार, ऊर्जा और जोश का प्रतीक होता है। बच्चे अपने आसपास की लाल रंग की वस्तुओं की पहचान करें और रंगों की दुनिया को उत्साहपूर्वक जानें। कक्षाओं में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित किया गया। पीजी के बच्चे जहां तरबूज बनाने की गतिविधि में भाग लिया, वहीं नर्सरी के बच्चों ने गुब्बारों से फूल बनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.