कोडरमा, जनवरी 31 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। हेरिटेज पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को स्कूल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कॉमेडियन सूरज रॉक्स मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो जिला सचिव पवन माइकल कुजूर व झामुमो जिला प्रवक्ता वीरेंद्र मिश्रा उपिस्थित थे। स्कूल की प्रधानाचार्या मारिया अमित ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के महत्व पर बल दिया। मुख्य अतिथि सूरज रॉक्स ने अपने प्रेरणादायक व मनोरंजक संबोधन से सभी का मन मोह लिया व स्कूल के प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ कला व रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्योति, स्वीटी, गुंगुन,काजल, दामिनी, ...