कौशाम्बी, मई 13 -- सीबीएसई की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को आते ही संदीपनघाट के काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्र छात्राओं ने विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की छात्रा हेरा फातिमा 94 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल की टॉपर रहीं। वहीं सिदरा 92.3, हनी मोदनवाल 90, हिमांशु 89, वैभव 86, सुधांशु 84.3 ने प्रतिशत अंक प्राप्त किया। सृष्टि साहू ने कामर्स में टाप किया। इसके साथ ही विद्यालय का इंटरमीडिएट और हाईस्कूल रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्या प्रीति मिश्रा ने सफल छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि आपकी मेहनत रंग लाई। मेहनत कभी भी व्यर्थ नहीं जाती। उत्थान संस्था के सचिव डा. केके तिवारी, अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार और मैनेजिंग डाइरेक्टर अभिषेक तिवारी ने शत प्रतिशत रिजल्ट आने पर छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.