मुरादाबाद, दिसम्बर 17 -- महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में सोनिया गांधी और हेराल्ड केस पर कोर्ट के क्लीन चिट दिए जाने पर कांग्रेसियों ने खुशी जताई। महिला कांग्रेस के अब्दुल्लापुर लीटर स्थित जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया और हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी को सुप्रीम कोर्ट की ओर से क्लीन चिट देने पर हर्ष जताया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष जेहरा बी ने कहा कि मनरेगा से न सिर्फ महात्मा गांधी का नाम हटाया गया, बल्कि इसके साथ-साथ ऐसे कई प्रावधान बदले हैं, जो अत्यंत चिंताजनक हैं। पहले इस योजना में केंद्र सरकार का 90 प्रतिशत और राज्य सरकार का 10 प्रतिशत अंशदान होता था और बजट का पूरा नियंत्रण केंद्र के पास था, लेकिन नई व्यवस्था में केंद्र का अंशदान घटाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि 40 प्रतिशत बोझ रा...