प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 11 -- कुंडा, संवाददाता। अब नागरिक इलेक्ट्रानिक माध्यम से स्टांप पेपर खरीदने, अदालतों की फीस जमा करने में सक्षम होंगे। इससे स्टांप पेपरों की हेराफेरी, कालाबाजारी पर रोक लगेगी। यह बातें कुंडा तहसील परिसर में ई-स्टांप, ई-कोर्ट फीस सुविधा केंद्र का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि डीआईजी निबंधन सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कही। उन्होंने कहा कि ई-स्टांप, ई-कोर्ट फीस सरकारी और न्यायिक प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से डिजिटल इंडिया, ई-गर्वनेश मिशन को मजबूती मिलेगी। एआईजी स्टांप यादवेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ई-स्टांप, ई-कोर्ट फीस की प्रणाली लागू होने पर नकली स्टांप पेपरों की जालसाजी, कालाबाजारी पर पूरी तरह रोक लगेगी। इसके पहले अधिवक्ताओं ने दोनों अधिकारियों को फूल मालाओं से स्वाग...