दरभंगा, सितम्बर 23 -- दरभंगा। प्रशासन की लाख सख्ती के बावजूद राशन डीलर गरीबों की हाकमरी करने से पीछे हट नहीं रहे हैं। ऐसा ही मामला सदर प्रखंड में देखने को मिला है। प्रखंड अंतर्गत कबीरचक एवं अतिहर पंचायत के एक-एक डीलर ने सरकारी अनुदानित खाद्यान्न की बड़ी हेराफेरी की है। दोनों पर लगभग 1600 क्विंटल अनाज का गबन करने का आरोप हैं। सदर एसडीओ विकास कुमार ने गत 16 सितंबर को दोनों डीलर कबीरचक के क्षत्री यादव एवं अतिहर के धीरेंद्र मिश्र का लाइसेंस रद्द कर दिया। इसके अलावा उन्होंने दोनों डीलरों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश एमओ को दिया। एसडीओ के आदेश पर एमओ राजेश कुमार ने रविवार की देर शाम दोनों डीलरों पर अलग-अलग आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने की है। बताया जाता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.