लातेहार, जनवरी 31 -- लातेहार, संवाददाता। हेरहंज प्रखंड के ग्राम हुण्डरा के दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने सार्वजनिक जलमीनार के बोरिंग पर अवैध कब्जा और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एसपी कुमार गौरव को एक ज्ञापन सौंपा हैं। ग्रामीण आशा देवी, अनीता देवी समेत अन्य लोगों ने बताया कि गांव की ही अंजू देवी, कौशल्या देवी,अजय राम,सुरेश राम,तपेश्वर राम सहित कुछ लोग सरकारी बोरिंग पर कब्जा किए हुए हैं और किसी को पानी लेने नहीं देते हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव का एकमात्र चापाकल खराब हो चुका है। वर्ष 2024 में सरकार की ओर से जलमीनार के लिए बोरिंग कराई गई थी, लेकिन उसमें पाइप लगाने पहुंचे मिस्त्री को दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज कर भगा दिया। आरोप है कि उन्होंने स्वयं मोटर लगाकर बोरिंग पर कब्जा कर लिया है। जब ग्रामीण पानी लेने जाते हैं तो पत्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.