हरदोई, नवम्बर 17 -- हरदोई, संवाददाता। शहर के लखनऊ रोड स्थित मोहल्ला बेहटा चांद में हेयर सैलून दुकानदार ने घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला बेहटा चांद निवासी राजू शहर में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर सब्जी मंडी गेट के पास हेयर सैलून की दुकान चलाता था। राजू की पत्नी आशा रानी के तीन पुत्र व एक पुत्री है। पत्नी आशारानी ने बताया कि रोज की तरह शाम को राजू घर के अंदर कमरे में सो गया था। सोमवार की सुबह अचानक किसी बात से खफा होकर घर के अंदर कमरे में रस्सी के फंदे से लटक कर जान दे दी। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया प्रथम दृश्यता मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...