फिरोजाबाद, दिसम्बर 5 -- थाना टूंडला क्षेत्र में हेयर ट्रीटमेंट के नाम पर ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाले लड़के ने महिला को बुलाकर बेहोश कर शारीरिक संबंध बनाए। उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकबमेल किया। बाद में उसके वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिए। महिला ने युवक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जनपद आगरा थाना एत्मादपुर के एक मोहल्ला निवासी एक महिला एक वर्ष से स्टेशन रोड टूण्डला स्थित ब्यूटी सैलून पर अपने बालों की थैरेपी करवाने जाया करती थी।उसी दौरान वहां कार्यरत कर्मचारी हुसनै खान उर्फ समीर खान ने एंट्री रजिस्टर से उसका मोबाइल नंबर चुरा लिया। उसने महिला को बालों की थैरेपी के बहाने फोन कर दुकान पर बुला लिया। महिला का आरोप है कि युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पेय पिला दिया। महिला उसे पीकर अचेत हो गईं । महिला का आरोप है कि उसके बेहोश होने पर य...