दुमका, फरवरी 6 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड अंतर्गत चिगलपहाड़ी पंचायत के सिद्धो-कानू सामाजिक क्लब, चिगलपहाड़ी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को हेम्ब्रम ब्रदर्स बनाम एफसी पोचापानी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हो सका, जिसके बाद निर्णय पेनाल्टी शूटआउट से हुआ। पेनाल्टी में हेम्ब्रम ब्रदर्स ने एफसी पोचापानी को 3-1 से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले से पहले झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू, उपाध्यक्ष निर्मल बेसरा, बुदीलाल मरांडी एवं लुखीराम हांसदा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमेशा खेल भावना के साथ खेलना...