पिथौरागढ़, अप्रैल 2 -- हेमराज सिंह बिष्ट को राज्य स्तरीय खेल परिषद में राज्यमंत्री का दायित्व मिलने से जनपद के साथ ही उनके ग्रह क्षेत्र बुंगाछीना के लोगों ने खुशी व्यक्त की है। बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता रोशन गैड़ा के नेतृत्व में लोगों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। वक्ताओं ने कहा कि हेमराज को पद मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। यहां ग्राम प्रधान प्रशासक हरीश भट्ट, दयाकिशन चौसाली, प्रमोद ज्याला, संजय बसेड़ा, सचिन बिष्ट, संतोष बिष्ट, नीरज कुमार, मोनू महर, दीवान सिंह बिष्ट, अरविंद ज्याला, भरत सिंह आदि मौजूद रहे। इधर जनपद के अन्य हिस्सों में भी उन्हें दायित्व दिए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी प्रकट की है। कहा है कि वे जमीन से जुड़े रहे हैं। लंबे समय तक जनआंदोलन करने के बाद आज उन्हें सरकार में यह जिम्मेदारी मिली है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.