बिहारशरीफ, फरवरी 23 -- बीसीए सीनियर मेंस वन डे ट्रॉफी 2025-26 मगध जोन की चार टीमों के बीच हो रहा मुकाबला फोटो : क्रिकेट-पावापुरी में सोमवार को बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को किया सम्मानित। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हेमन ट्रॉफी में बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए सीनियर मेंस वन डे ट्रॉफी मगध जोन का दूसरा मैच सोमवार को नवादा बनाम शेखपुरा के बीच एसएससीसी खेल मैदान, पावापुरी मे खेला गया। शेखपुरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नवादा को पांच विकेट से हरा दिया। शेखपुरा के सूरज विजय को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। नवादा ने पहले बल्लेबाजी करते ही कप्तान दीपक के शानदार शतक, 103 रनों की मदद से 44.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 248 रन बनाये। अमन ने 26, सुदर्शन ने 24, सुमन ने 22 व आदर्श ने 18 रनों का योगदान दिया। शेखपुरा के नवाज खा...