बिहारशरीफ, फरवरी 23 -- हेमन ट्रॉफी के लिए जिला टीम की घोषणा शेखपुरा, निज संवाददाता। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में पावापुरी में होने वाले सीनियर हेमन ट्रॉफी के लिए जिला टीम की की घोषणा कर दी गयी है। संघ के पूर्व सचिव गंगा कुमार यादव ने बताया कि टीम में नवाज खान को कप्तान तथा रश्मिकांत रंजन को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में सूरज विजय, गगन कुमार, गोविंद चौबे,अंकुश राज, अमरजीत कुमार, मनजीत यादव, सचिन कुमार, शुभम कुमार, रिक्की कुमार, अनुराग सिंह, संजीव कुमार, विजेन्द्र कुमार को शामिल किया गया है। 24 फरवरी को नालंदा से तथा 26 को गया से शेखपुरा का मैच होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...