रांची, मई 18 -- झारखंड के सरकारी स्कूलों में 2026 से पाठ्यक्रम (सिलेबस) बदलेंगे। 2026 के नए शैक्षणिक सत्र में जहां पहली से चौथी कक्षा तक के पाठ्यक्रम बदले जाएंगे, वहीं 2027 में पांचवीं से आठवीं तक के सिलेबस में बदलाव किया जाएगा। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। झारखंड शैक्षिक अनुशंधान व प्रशिक्षण परिषद् के नेतृत्व में इसका बदलाव किया जा रहा है। इसके लिए विषय विशेषज्ञों और शिक्षकों के सहयोग से पाठ्यक्रम तैयार होगा। झारखंड बनने के बाद दूसरी बार पहली से चौथी क्लास के पाठ्यक्रम में बदलाव किया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत यह बदलाव किये जा रहे हैं। इसमें बुनियादी साक्षरता से लेकर सीखने की कला को सिलेबस में शामिल किया जाएगा। लर्निंग आउट कम को जो री-डिजाइन किया गया है, उसे ही लागू किया जाएगा। झारखंड के सामाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.