बोकारो, नवम्बर 17 -- बोकारो प्रतिनिधि। झामुमो बोकारो महानगर समिति की ओर से रविवार को माराफारी दुर्गा मंदिर प्रांगण में बैठक की गयी। जिसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष आलम अंसारी ने की। बैठक में माराफारी पंचायत युवा मोर्चा कमेटी का गठन किया गया। झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने हेमंत सोरेन सरकार के विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में विकास काफी रफ्तार से हो रहा है। प्रदेश के सभी लोगों के हितों का ख्याल रखा जा रहा है। झारखंड प्रदेश युवा हो चुका है और प्रदेश की बागडोर भी युवाओं के हाथ में है। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने दर्जनों योजनाएं चलाकर निचले तबके के लोगों को आर्थिक रूप से मदद करने का काम किया है। सरकार ने झारखंड के हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया है। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.