गिरडीह, मार्च 18 -- सरिया, प्रतिनिधि। पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि पूरे राज्य में अराजकता की स्थिति है। राज्य की वर्तमान सरकार तुष्टिकरण में लगी है। कहीं भी शांति व्यवस्था नहीं है। पूरा सिस्टम फ़ेल है। पूरे राज्य में घटनाएं घट रही है। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार चुनावी वादों को पूरा नहीं कर पा रही है। राज्य में ट्रांसफर पेस्टिंग के नाम पर जमकर पैसे का खेल हो रहा है। राज्य से रोजगार की तलाश में पलायन बढ़ता जा रहा है। देवघर से लौटने के क्रम में उन्होंने रविवार रात भाजपा नेता टिंकू साव के सरिया नावाडीह आवास में पहुंचे थे। करीब आधे घंटे रुकने के बाद उन्होंने रांची के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में शिक्षक बहाली, दारोगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.