घाटशिला, फरवरी 24 -- पोटका। विधायक संजीव सरदार ने झारखंड सरकार के द्वारा जारी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के समग्र विकास को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में विकासशील बजट दे कर सरकार ने अपनी प्राथमिकताएँ स्पष्ट कर दी हैं। विधायक ने कहा कि विशेष रूप से ग्रामीण विकास मद में वृद्धि यह दर्शाती है कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार गांव, गरीब, पिछड़ा वर्ग, किसान, और आदिवासी समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता के हित में है और विकास की इस मजबूत पहल से विपक्ष की निराधार आलोचना स्वतः शांत हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.