फरीदाबाद, फरवरी 12 -- पलवल, संवाददाता हथीन के गांव छायंसा में हेपेटाइटिस-बी और सी की वजह से चार लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। विभाग ने बाकी लोगों की मौत अन्य बीमारी से हुई हैं। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों में गांव में करीब 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इन मौतों से गांव में और आसपास के इलाके में भय का माहौल भी बना हुआ है। इस बारे में जब अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर देवेंद्र जाखड़ से हुई तो उन्होंने बताया कि गांव में केवल चार मौत हेपेटाइटिस बी और सी नामक बीमारी से हुई है। जब स्वास्थ्य विभाग ने मरने वालों के खून की जांच करवाई तो उसमें इस बात का खुलासा हुआ। उनका कहना है कि गांव में जो अन्य मौतें हुई हैं, वह स्वाभाविक मौत हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे गांव में मौजूद है और जागरूकता फैल रही है। फिलहाल गांव में सा...