वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू आईएमएस के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग में हेपेटाइटिस पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार से शुरू हुआ। इसका शुभारंभ आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने किया। उन्होंने कहा कि हेपेटाइटिस मरीजों की समय पर पहचान करना जरूरी है। इसी को देखते हुए बनारस के आस-पास जिले के मेडिकल ऑफिसर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बीएचयू के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग में पूर्वांचल का हेपेटाईटिस मॉडल सेंटर है। यहां हेपेटाइटिस बी और सी की जांच होती है। इसके साथ ही नि:शुल्क दवा दी जाती है। विभागाध्यक्ष डॉ. देवेश यादव ने कहा कि बनारस सहित आस-पास के आठ जिले के 30 मेडिकल ऑफिसरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। हेपेटाइटिस जांच करने का तरीका, मरीजों को दी जाने वाली दवाओं की डोज सहित अन्य जानकारी दी जाएगी। आईएमएस डीन मॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.