अलीगढ़, फरवरी 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हेपेटाइटिस संक्रमण की रोकथाम और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए अब मरीजों का विस्तृत ब्यौरा तैयार किया जाएगा। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को निर्देश जारी करते हुए हेपेटाइटिस से पीड़ित मरीजों का व्यवस्थित डाटा संकलन सुनिश्चित करने को कहा है। इसके तहत मरीजों को आयु वर्ग के अनुसार श्रेणीबद्ध किया जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि संक्रमण किन आयु समूहों में अधिक फैल रहा है। इसके साथ ही महिला और पुरुष मरीजों का अलग-अलग रिकॉर्ड भी तैयार किया जाएगा, जिससे संक्रमण के रुझानों को बेहतर तरीके से समझा जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) स्तर तक उपचार करा रहे हेपेटाइटिस मरीजों का विवरण एकत्र किया जाएगा। यह...