बुलंदशहर, फरवरी 22 -- जिले के हेपेटाइटिस मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले काफी समय से किट के अभाव में बंद पड़ी वायरल लोड की जांच सोमवार से दोबारा शुरू होने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को हेपेटाइटिस बी और सी की जांच के लिए पर्याप्त मात्रा में किट प्राप्त हो गई हैं, जिससे अब मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। जांच किट न होने के कारण पिछले कई दिनों से हेपेटाइटिस बी और सी के मरीजों को जांच और इलाज के लिए भटकना पड़ रहा था। वायरल लोड की रिपोर्ट न होने से डॉक्टर दवाएं निर्धारित नहीं कर पा रहे थे। अब विभाग को हेपेटाइटिस बी की 800 और हेपेटाइटिस सी की 600 नई जांच किट मिल गई हैं। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि किट आने से अब मरीजों की स्क्रीनिंग और लोडिंग टेस्ट में तेजी आएगी। सोमवार सुबह से ही संबंधित लैब में जांच की सुविधा सुचारू कर दी जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.