रामपुर, अगस्त 6 -- रामपुर। जिला अस्पताल में हेपटाइटिस बी एवं हेपटाइटिस सी के वायरल लोड की जांचें शुरू हो चुकी हैं। जुलाई माह में हेपेटाइटिस सी के 74 सैंपल लगाए गए, इसमें 47 पाजीटिव पाए गए हैं। हेपटाइटिस बी में कुल 34 सैंपल जांच के लिए लगाए, इसमें 17 पाजीटिव पाए गए।जिला अस्पताल के सीएमएस डा. डीके वर्मा ने बताया कि हेपेटाइटिस सी में 23 का लक्ष्य डिटेक्ट नहीं हुआ। हेपेटाइटिस बी में 14 का लक्ष्य डिटेक्ट नहीं हुआ यानी अब हेपटाइटिस बी व सी के 64 मरीजों की दवा शुरू कर दी जाएगी। सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में वायरल लोड की जांच निशुल्क उपलब्ध है, मशीन चालू होने से मात्र 24 घंटे में ही जांच रिपोर्ट प्राप्त हो जाती है। इससे मरीज को उपचार पाने में देरी नहीं होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...