देवरिया, दिसम्बर 15 -- महुआडीह , हिन्दुस्तान संवाद। युवक के साथ फरार हुई युवती को पुलिस ने रविवार की देर शाम को हेतिमपुर- देवरिया मोड़ के पास से बरामद कर लिया। वहीं युवक उसे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को देने के साथ ही युवती को वन स्टॉप सेन्टर भेज दिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती को गांव का ही एक युवक 19 नवंबर को भगा ले गया था। मामले में युवती के पिता ने तहरीर देकर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने युवक के विरूद्ध अपहरण का केस दर्ज किया। रविवार को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने युवती को हेतिमपुर से बरामद कर लिया। वहीं युवक उसे छोड़कर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...