देवरिया, फरवरी 1 -- देसही देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। बाढ़ आपदा से बचाव के लिए आपदा राहत टीम व एनडीआरफ और अन्य संस्थाओं ने हेतिमपुर में छोटी गंडक नदी में मोबिलाइजेशन ड्रिल का अभ्यास किया। 11वीं बटालियन एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में एनडीआरफ गोरखपुर के निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में छोटी गंडक में 5 तरह की आपदाओं पर मोबिलाइजेशन ड्रिल किया गया। इस मॉकड्रिल का संचालन निरीक्षक धीरेंद्र सिंह समन्वय आपदा ने किया। एनडीआरएफ के जवानों ने 1 बजे पहली ड्रिल प्रारंभ की , जिसमें नदी में अचानक पानी बढ़ जाने के कारण 10 सिविलियन गांव में फंस गये हैं। एनडीआरएफ के जवानों ने दो बोट की मदद से उन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। जवानों ने सीपीआर का वैज्ञानिक तरीका भी बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.