चंदौली, फरवरी 14 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शिकारगंज क्षेत्र के हेतिमपुर बाजार में खुले में मांस की बिक्री किए जाने से आसपास के दुकानदारों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि बिना किसी वैध लाइसेंस के मुर्गा, मछली और बकरे का मांस खुलेआम बेचा जा रहा है। जिससे बाजार का वातावरण प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि खुले में मांस रखने से गंदगी फैल रही है और दुर्गंध के कारण ग्राहकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों के अनुसार मांस की दुकानें बाजार के बीचो-बीच संचालित हो रही हैं। जबकि नियमानुसार इस प्रकार की दुकानों को आबादी से दूर या निर्धारित स्थान पर होना चाहिए। खुले में बिक्री के कारण स्वच्छता संबंधी नियमों का उल्लंघन हो रहा है और संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है। दुकानदारों का य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.