हल्द्वानी, मई 2 -- भीमताल। ओखल कांडा ब्लॉक के राउमावि बडौन में हेड बॉय और हेड गर्ल का चयन किया गया। जानकारी देते हुए प्रभारी प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा ने बताया शुक्रवार को विद्यालय में हेड बॉय और हेड गर्ल का चयन किया गया। हेड बॉय के लिए दीपक सिंह बोरा को 137 और मोहित सिंह को 21 मत मिले। जिसमें दीपक बोरा ने 116 मतों से जीत दर्ज की। हेड गर्ल में हेमा बिष्ट को 115 मत और हंसी चीलवाल को 43 मत मिले। जिसमें हेमा बिष्ट ने 72 मतों से जीत हासिल की। पर्यावरण मंत्री मोहत, स्वच्छता मंत्री ज्योति, अनुशासन मंत्री यमुना, सांस्कृतिक मंत्री चंदू और खेल खुद मंत्री दीपक सिंह को चुना गया। कहा कि नवनियुक्त हेड गर्ल और हेड बॉय को शपथ दिलाई गई। इस दौरान उमा जोशी, मिथिलेश, कमल कुमार, रघुवर सिंह, पुष्कर सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.