नई दिल्ली, फरवरी 8 -- भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को अमेरिका के खिलाफ में अपने टी20 करियर की सबसे यादगार पारी में से एक खेली। स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम को ना सिर्फ एक शर्मनाक हार से बचाया बल्कि टीम को टी20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। उन्होंने उनकी इस पारी को 'मास्टरक्लास' बताया। पावरप्ले में ही चार विकेट गंवाने के बाद सूर्यकुमार यादव के 49 गेंद में 84 रनों की पारी की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम ने अमेरिका के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा, जिसमें से नाबाद...