नई दिल्ली, फरवरी 11 -- अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर तिलक वर्मा ने बुधवार को कहा कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जरूरत पड़ने पर वह भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ पारी के सूत्रधार की भूमिका निभा सकते हैं। चोट से उबरने के बाद तिलक वर्मा ने आईसीसी टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम में सफल वापसी की है। भारत ने सात फरवरी को अमेरिका के खिलाफ टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में छह विकेट जल्दी गंवा दिए थे लेकिन बाद में वापसी करते हुए आराम से जीत दर्ज की। दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर तिलक ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ''मुख्य कोच (गौतम गंभीर) ने हमसे कहा है कि अगर अमेरिका के खिलाफ हुए मैच की तरह विकेट जल्दी-जल्दी गिरें तो हमें सावधानी से खेलना चाहिए। जरूरत पड़ने पर सूर्यकुमार भाई और मैं सू्त्रधार की भूमिका निभा सकते हैं।'' उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.