हरिद्वार, मई 31 -- हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल स्वराज सिंह नेगी का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे और हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट में उनका उपचार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। कहा कि स्वराज सिंह नेगी अपने कार्य के प्रति समर्पित और अनुशासित थे। उनके निधन से एक कर्तव्यनिष्ठ जवान को खो दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.