नई दिल्ली, फरवरी 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। वजीराबाद इलाके में रविवार देर रात बारात में विवाद के दौरान हेड कांस्टेबल ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल को सगे भाई और साले के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस के ट्रैफिक सर्किल में तैनात है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को बागपत के काथा गांव से वजीराबाद गली संख्या 14 में बारात आई थी। बारात में हेड कांस्टेबल प्रवेश, उसका भाई संदीप और साला विपिन भी आए थे। बताया जाता है कि बारात में गांव का युवक आशीष भी आया था। आशीष और प्रवेश के परिवारों में काफी समय से विवाद चल रहा था। प्रवेश को शक था कि आशीष चोरी छिपे उसकी पत्नी से बात करता है और इसी बात पर अक्सर मारपीट होती थी। रविवार को बारात में एक बार फिर प्रवेश और आशीष आमने-सामने आ गए। प्रत्य...