नोएडा, नवम्बर 14 -- ग्रेटर नोएडा। दादरी कस्बे में रहने वाले हेड कांस्टेबल के कमरे से मोबाइल और पर्स चोरी कर लिया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सूरजपुर पुलिस ऑफिस में कार्यरत हेड कांस्टेबल विनीत कुमार ने दादरी कोतवाली में शिकायत दी। हेड कांस्टेबल विनीत कुमार ने बताया कि वह कस्बे में किराये के मकान में रहते हैं। उनके कमरे से मंगलवार की रात मोबाइल और पर्स चोरी हो गया। पर्स में दो हजार रुपये थे। पीड़ित को घटना के बारे में पता चला तो पुलिस को सूचना दी। दादरी कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोर की तलाश में जुटी है। चोर को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.