गाजीपुर, अप्रैल 23 -- रेवतीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के युवराजपुर निवासी यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल रहे दीपक कुमार सिंह की ट्रेन से गिरकर मौत होने के बाद शव यूपी पुलिस के वाहन से मिर्जापुर से देर रात को गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। जवान का अंतिम दाह संस्कार मंगलवार को मेदनीपुर स्थित गंगा किनारे शमशान घाट पर किया गया। बड़े पुत्र ओमजी सिंह ने मुखाग्नि दी। विधायक डाक्टर वीरेन्द्र यादव ने जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पत्नी आस्था सिंह, पिता एवं पूर्व प्रधान रवींद्र सिंह का रो- रोकर बुरा हाल था। दीपक कुमार सिंह अपने दो भाईयों में बडे थे। वह 2005 बैच के यूपी पुलिस के जवान थे। उनकी तैनाती मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के नारायनपुर पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। परिजनों के मुताबिक उनकी ड्यूटी वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.