मेरठ, फरवरी 9 -- गाजियाबाद में कोरियन गेम की लत में तीन बहनों द्वारा नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की दिल दहला देने वाली घटना के बाद अब मेरठ में पबजी गेम की लत ने एक युवक की जान ले ली। देर रात तक मोबाइल पर गेम खेल रहे युवक के दिमाग की नस फट गई। परिजन जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो तब युवक का ब्लड प्रेशर 300 के पार पहुंच गया था। दो दिन दिल्ली के अस्पताल में चले उपचार के बाद रविवार सुबह युवक की मौत हो गई। देहलीगेट थाना क्षेत्र के खैरनगर गूलर वाली गली निवासी प्रॉपर्टी डीलर फारुक का 22 वषीय बेटा मोहम्मद कैफ शुक्रवार रात हेडफोन लगाकर मोबाइल पर पबजी गेम खेल रहा था। परिजनों ने बताया कि देर रात करीब तीन बजे गेम खेलते खेलते कैफ बेड से नीचे गिर गया। परिजनों को इसका पता लगा तो वह उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच की तब उसका ब्लड प...