मऊ, मई 8 -- मऊ। हेट स्पीच मामले में बुधवार को एमपी/एमएलए कोर्ट में बहस नहीं हो सकी। आरोपी के अधिवक्ता द्वारा रुलिंग दाखिल करने के लिए समय मांगा गया। कोर्ट द्वारा मामले में बहस के लिए आठ मई की तिथि मुकर्रर की गई। जबकि आचार संहिता उल्लंघन मामले में सुनवाई के लिए 21 मई की तिथि नियत की गई। बीते विधान सभा क्षेत्र चुनाव के दौरान कोतवाली थाने में हेट स्पीच मामले में विधायक अब्बास अंसारी, उमर अंसारी समेत तीन लोगों को आरोपी बनाया गया था। इन पर आरोप है कि विधान सभा चुनाव के दौरान इनके द्वारा हेट स्पीच के तहत अधिकारियों को देख लेने की धमकी दी गई थी। मामले में अभियोजन के साक्ष्य पर आपत्ति दाखिल कर दी गई थी, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया था। उधर कोतवाली थाना क्षेत्र के आचार संहिता उल्लंघन मामले में उच्च न्यायालय के स्थगन के चलते सुनवाई के लिए 21 मई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.