घाटशिला, अप्रैल 15 -- गालूडीह। हेंदलजुली पंचायत के हेंदलजुडी दास पाड़ा में पानी को लेकर ग्रामीण के बीच असंतोष है।विगत 5 माह से सोलर जलमीनार खराब पड़ा हुआ है। इससे गांव की महिलाओं को दुर से पानी लाने जाना पड़ रहा है आधा समय पानी लाने में ही बीत जा रहा है ।पानी लाने के लिए महिलाओं को लम्बी दुरी तय करनी पड़ रही है। इसके लिए गांव वालों ने वार्ड सदस्य, मुखिया मिर्जा हांसदा को कई बार जलमीनार खराब होने को लेकर सुचित किया पर अभी तक कोई पहल नहीं की गई है। गर्मी का मौसम में पानी मुख्य सहारा है। पानी के बिना सभी काम अधुरा है।इधर सोलर जलमीनार पानी को लेकर विरोध जताते महिला मिनी वाला गोप,पुष्पों सिंह,पोदमा दास,जानकी कर्मकार, शांति दास, सुशीला गोप, मिताली दास, यमुना दत,मोनिका दास आदि।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.