संतकबीरनगर, जनवरी 31 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बखिरा के रहने वाले राजेश गुप्ता मौनी अमावस्या पर महाकुंभ स्नान करने के लिए संगम तट पर परिवार के साथ पहुंच गए थे। रात के करीब साढ़े बारह बज रहे थे। तभी थोड़ी देर बाद अचानक लोगों को भगदड़ शुरू हो गई। भागकर घटनास्थल की तरफ गया तो देखा रेलिंग टूटी हुई है। लोगों का रेला जा रहा है। काफी संख्या में लोग नीचे गिरे पड़े थे। श्रद्धालुओं की भीड़ नीचे गिर पड़े लोगों के ऊपर से ही होकर जा रही थी। भीड़ में मची चीख पुकार से माहौल काफी हृदय विदारक हो गया था। दबे लोगों की मदद करनी चाही, लेकिन भगदड़ की वजह से वह कुछ नहीं कर सका। असहाय व लाचार होकर देखता रहा। भीड़ में दबे लोगों को मदद नहीं मिल पा रही थी। प्रशासन के लोग भी स्तब्ध थे। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि यह सब कैसे घटित हो गया। कुछ देर बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.